1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी

पिछले कई दिनों से राजधानी में पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके समर्थन में राजनेता से लेकर कई एक्टर भी शमिल हैं। इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का समर्थन पहलवानों को मिला है। SKM ने घोषणा की कि वह पहलवानों के समर्थन में दिल्ली समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा। SKM की घोषणा के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Wrestlers Protest: पिछले कई दिनों से राजधानी में पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके समर्थन में राजनेता से लेकर कई एक्टर भी शमिल हैं। इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का समर्थन पहलवानों को मिला है। SKM ने घोषणा की कि वह पहलवानों के समर्थन में दिल्ली समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा। SKM की घोषणा के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पढ़ें :- पहलवानों की प्रेस कॉफ्रेंस से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट बोलीं- हमें रोका गया, नई तारीख का जल्द होगा एलान

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी और पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर पहलवान पिछले 10 दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद से SKM ने घोषणा कि वह पहलवानों के समर्थन में दिल्ली समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा। SKM की घोषणा के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बताया जा रहा है कि इससे पहले SKM ने अब निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर साल भर चलने वाले किसानों के विरोध का नेतृत्व किया था। शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...