1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table : राजकोट में बड़ी जीत से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, अंक तालिका में बड़ा फायदा

WTC Points Table : राजकोट में बड़ी जीत से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, अंक तालिका में बड़ा फायदा

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को  434 रन से जीत लिया है। टेस्ट इतिहास में रनों के अंतर से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।

By santosh singh 
Updated Date

राजकोट। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को  434 रन से जीत लिया है। टेस्ट इतिहास में रनों के अंतर से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था। इस बड़ी जीत से टीम इंडिया (Team India) को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की अंक तालिका (Points Table) में बड़ा फायदा हुआ।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने पर भारत के पास सात मुकाबलों में 50 अंक हो गए हैं। भारत का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है। उसने 55 फीसदी अंक वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ दिया। भारत अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

न्यूजीलैंड शीर्ष पर काबिज

दक्षिण अफ्रीका पर दूसरे टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। उसका अंक प्रतिशत 75.00 है। उसने अभी तक चार टेस्ट खेले हैं और तीन मैच जीते हैं। एक में टीम को हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023-25 सत्र में 10 टेस्ट खेले हैं और छह में जीत हासिल की है। तीन में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने सात टेस्ट खेले हैं और चार जीते हैं। टीम इंडिया को दो मुकाबलों में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

मैच में क्या हुआ?

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...