1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में चार मंजिला इमारत की बालकनी गिरने से हादसा, एक महिला की मौत, तीन लोग घायल

मुंबई में चार मंजिला इमारत की बालकनी गिरने से हादसा, एक महिला की मौत, तीन लोग घायल

मुंबई बड़ा हादसा हो गया है। यहां शनिवार को ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला इमारत की बालकनी गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है वहीं तीन लोग घायल होने की खबर है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुंबई बड़ा हादसा हो गया है। यहां शनिवार को ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला इमारत की बालकनी गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है वहीं तीन लोग घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- संसद का विशेष सत्र इसी माह बुला सकती है स​रकार: महिला आरक्षण और परिसीमन का बिल पास कराने की होगी कोशिश!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फायरब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि रुबिनिसा मंजिल नाम की ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्लीटर रोड पर स्थित है। उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह के करीब 11 बजे की है। अधिकारी ने बताया कि बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने के कारण चार लोग घायल हो गए। उन्हें एक स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हादसे में घायल तीन लोगो का इलाज चल रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, यह महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पुरानी इमारत है। इसे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने खतरनाक घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस इमारत को पहले भी नोटिस जारी किया गया था।

अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद इमारत से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया लेकिन लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...