HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नामांकन करने से पहले योगी आदित्यनाथ ने की रुद्राभिषेक

नामांकन करने से पहले योगी आदित्यनाथ ने की रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के नामांकन करने से पहले अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Up Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के नामांकन करने से पहले अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। और साथ ही भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि चुनाव नामांकन से पहले सबसे पहले  मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। साथ ही हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाया।

वह जनता दरबार में न जाकर सीधे ऊपर गए और कक्ष के पास स्थापित शक्ति पीठ पर लोक कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। दुर्गा शक्ति पीठ के पास लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन गोरखपुर की कई सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हो सका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...