1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब किसी भी जिले में बनवा सकेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, 3 घंटे में होगा जारी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब किसी भी जिले में बनवा सकेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, 3 घंटे में होगा जारी

यूपी के किसी भी जिले से आप अपने बेटे-बेटी का जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ तीन-चार घंटे में बनवा सकेंगे। अब बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं पड़ेंगे। योगी सरकार जल्द इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने वाली है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में यह व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिसमें आप किसी भी जिले से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ : यूपी के किसी भी जिले से आप अपने बेटे-बेटी का जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ तीन-चार घंटे में बनवा सकेंगे। अब बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं पड़ेंगे। योगी सरकार जल्द इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने वाली है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में यह व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिसमें आप किसी भी जिले से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। नगर विकास विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। साफ्टवेयर तैयार होते ही यह राज्य के हर नगर निगम में लागू कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- नौतनवा:घंटाघर चौराहे पर हड़कंप: वाराणसी जीएसटी टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय पर मारा छापा

आमतौर पर जब किसी को अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र या फिर परिवार में किसी का निधन होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होता है तो अपने ही जिले के नगर निगम में जाकर आवेदन करना होता है। जांच के उपरांत वहां से प्रमाणपत्र जारी भी किया जाता है। इतना ही नहीं, आवेदकों को नगर निगम के कई चक्कर भी लगाने पड़ते है। कई बार लोगों से घूस भी मांगी जाती है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के लिए नगर विकास विभाग नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

यूपी के नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि हम हर जिले के नगर निगम में एक ऐसी खिड़की खोलेंगे, जहां व्यक्ति किसी अन्य नगर निगम के लिए भी जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके लिए उसे अपने जिले के नगर निगम में जाने कि जरुरत नहीं होगी।

3-4 घंटे में ही बनाकर दिया जाएगा सर्टिफिकेट

नगर विकास मंत्री ने बताया कि विभाग सिर्फ आवेदन करने की ही सुविधा नहीं दे रहा है बल्कि उसे प्रमाण पत्र भी उसी खिड़की से दिया जाएगा, वह भी तीन से चार घंटे के अंदर। बताया कि आवेदन करते समय खिड़की में मौजूद कर्मी आवेदक को एक तय समय बताएगा, जो तीन से चार घंटे के बाद का हो सकता है। उसके बाद आवेदक वहां से अपना प्रमाण पत्र ले सकेगा। हालांकि इसकी जांच बाद में होती रहेगी।

पढ़ें :- नौतनवा:अपर आयुक्त गोरखपुर को अधिवक्ताओं ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...