1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं, हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे: तेजस्वी यादव

NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं, हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे: तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। जल्द ही विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने जा रहा है। चुनाव से पहले सियासी दलों की तरफ से खूब वादे किए जा रहे हैं। वादे करने में क्या तेजस्वी और क्या नीतीश कुमार कोई पीछे नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। जल्द ही विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने जा रहा है। चुनाव से पहले सियासी दलों की तरफ से खूब वादे किए जा रहे हैं। वादे करने में क्या तेजस्वी और क्या नीतीश कुमार कोई पीछे नहीं है। अब राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 20 महीने का समय बिहार के लोगों से मांगा है। उन्होंने कहा कि, 20 महीने में वो बिहार के युवाओं की तकदीर बदल देंगे।

पढ़ें :- शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, उम्र और संक्रमण को देखते हुए पुणे की क्लिनिक में उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया

पढ़ें :- IND vs BAN Final Live : आज विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत-बांग्लादेश की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के युवाओं की जवानी बर्बाद नहीं होने देंगे। NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं। हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि, बिहार का युवा नौकरी चाहता है। ये सरकार नकलची सरकार है। इनके पास कोई ​विजन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, इस सरकार के जुमले को बिहार के नौजवान समझ गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...