1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रोहतास में ट्रेन की चपेट में आने से फल लेने निकले युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी

रोहतास में ट्रेन की चपेट में आने से फल लेने निकले युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी

बीते रविवार की रात सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप धनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास गया रेलखंड पर एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By Sushil Sah 
Updated Date

रोहतास। बीते रविवार की रात सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप धनपुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास गया रेलखंड पर एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जांच में पता चला है कि 28 वर्षीय मृतक ‘नीतीश पटेल’ सासाराम शहर के मोहदीगंज मोहल्ला निवासी है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार के कहे अनुसार पहली नजर में युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है।

पढ़ें :- सिद्धार्थनगर में पुरानी दुश्मनी में किसान को बाइक से मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

फल खरीदने निकला था नीतीश

स्‍वजनों का कहना है कि करीब आठ बजे रविवार की रात नीतीश बाजार फल खरीदने के लिए घर से निकला था और उसके मौत की खबर सुनने को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

फरवरी में हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश की शादी इसी साल फरवरी माह में हुई थी। इस शादी के महज कुछ महीने बाद हुए इस हादसे से परिवार में ग़मी और मातम छा गया है। नई नवेली पत्नी सहित अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना के चलते पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। हांलाकि जीआरपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस हादसे के बारे में सभी पहलुओं की जांच में लगी हुई है।

पढ़ें :- चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की हुई मौत, शव पहुंचने पर स्वजनों में पसरा मातम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...