1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Ranveer Allahabadia कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फूट-फूटकर रोते दिखे यूट्यूबर, वीडियो हुआ वायरल

Ranveer Allahabadia कॉन्ट्रोवर्सी के बाद फूट-फूटकर रोते दिखे यूट्यूबर, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर इलाहबादिया ने माता-पिता को लेकर जो अश्लील सवाल किए थे उसके बाद वह विवादों में घिर गए हैं. ये मामला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले में कई सेलेब्स भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं. इस मामले में रणवीर ने माफी भी मांग ली है, लेकिन इसके बाद भी फैंस का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ranveer Allahabadia controversy: रणवीर इलाहबादिया ने माता-पिता को लेकर जो अश्लील सवाल किए थे उसके बाद वह विवादों में घिर गए हैं. ये मामला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले में कई सेलेब्स भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं. इस मामले में रणवीर ने माफी भी मांग ली है, लेकिन इसके बाद भी फैंस का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब हाल ही में रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

इस वीडियो में रणवीर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे है. जिसमें वह कहते हैं- बहुत बुरा लग रहा है. सब काम बंद हो गया है. मुझे गिल्टी महसूस हो रहा है. मेरी वजह से पूरा काम बंद हो गया है. पूरी टीम को एक्सपोज कर दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि यह अभी के मामले का है. हालांकि ये पछतावे के आंसू नहीं हैं. ये उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे 2021 में रणवीर ने पोस्ट किया था.

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

कोरोना लॉकडाउन में कोविड पॉजिटिव होने के बाद रणवीर ने ये व्लॉग डाला था. अचानक सभी प्रोजेक्ट्स को 14 दिन के लिए रोकने पर वो इमोशनल हुए थे. तब रणवीर के संक्रमण में आने से उनके कई टीम मेंबर्स को भी कोरोना हो गया था. उन दिनों रणवीर अपनें डेली लाइफ को लेकर व्लॉग बनाते थे.

समय रैना का भी वीडियो वायरल

यह वीडियो ना सिर्फ रणवीर का वायरल हो रहा है बल्कि समय रैना का भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो रो रहे हैं. जिसे फैंस इंडियाज गॉट लेटेंट से जोड़ रहे है. समय रैना अपने डार्क जोक्स और अब्यूसिव लैंग्वेज के लिए फेमस हैं. उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट में गेस्ट बनकर आना रणवीर को भारी पड़ गया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...