1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Zara Rutherford: जारा के हौंसले को हर कोई कर रहा है सैल्यूट, 155 दिन में पूरी दुनिया का चक्कर काट बनाया विश्व रिकॉर्ड

Zara Rutherford: जारा के हौंसले को हर कोई कर रहा है सैल्यूट, 155 दिन में पूरी दुनिया का चक्कर काट बनाया विश्व रिकॉर्ड

हौसलों की उड़ान में इतिहास रचने की क्षमता हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। सबसे कम उम्र की पायलट बेटी ने 155 दिन में पूरी दुनिया का चक्कर लगा कर विश्व रिकॉर्ड  पर अपना नाम दर्ज कर लिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Zara Rutherford: हौंसलों की उड़ान में इतिहास रचने की क्षमता हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। सबसे कम उम्र की पायलट बेटी ने 155 दिन में पूरी दुनिया का चक्कर लगा कर विश्व रिकॉर्ड  पर अपना नाम दर्ज कर लिया। बेल्जियन-ब्रिटिश पायलट ज़ारा रदरफोर्ड (Zara Rutherford) का नाम सबसे कम उम्र में 52 देशों की यात्रा 155 दिन में पूरी करने वाली पायलट के रूप में दर्ज हो गया। जारा ने महज 19 साल की उम्र में अपने छोटे से एयरप्लेन में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर इतिहास रच दिया।

पढ़ें :- Ibrahim Raisi : ईरान और श्रीलंका के बीच बेहतर संबंधों से हिंद महासागर क्षेत्र को होगा फायदा - इब्राहिम रईसी

दुनिया को अपनी नजरों से नापने का सपना लिए जारा  रदरफोर्ड ने अपना ये सफर 18 अगस्त 2021 को बेल्जियम से उड़ान भरने के साथ शुरू किया और बुधवार को जर्मनी में लैंडिंग करने के साथ ही सपने को साकार कर दिया। इससे पहले पुरुषों में अमेरिका के मैंसन एंड्र्यू (Manson Andrew) के नाम यह रिकॉर्ड स्थापित है। ज़ारा से पहले अफगानी मूल की अमेरिकन शायस्ता वैस (Shaesta Wais) के नाम यह रिकॉर्ड था। उन्होंने 2017 में 30 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था

ज़ारा के इस सफर में उनका प्यारा शार्क अल्ट्रालाइट (Shark Ultralight) एयरप्लेन ने किया जो कि 51000 किलोमीटर का सफर करीब 5 महीने में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 60 से अधिक देशों में ठहर कर आराम किया।अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्रा से ज्यादा लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं जो एविएशन में जाना चाहती हैं। अपने सफर के दौरान जारा को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा, एक समय तो वह काफी डर गई थीं।

पायलट  माता-पिता की पुत्री  जारा के पास ब्रिटिश और बेल्जियम की राष्ट्रीयता है,वह बेल्जियम के ब्रुसेल्स शहर में रहती हैं। यात्रा से लौटने के बाद फिलहाल वह कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं।

पढ़ें :- Israel–Hamas war : हमास ने बंधक बनाए गए प्रसिद्ध इजराइली-अमेरिकी व्यक्ति का जारी किया वीडियो, इजराइल की सेना ने दिया जवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...