1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 मई 2022 का राशिफल: इन 2 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, इन्हे मिलेगा बड़ा लाभ

12 मई 2022 का राशिफल: इन 2 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, इन्हे मिलेगा बड़ा लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries) 

कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। अपने खर्चों को नियन्त्रित करेंगे। दफ्तर में आपके विरुद्ध राजनीति हो सकती है। युवाओं को करियर को लेकर तनाव हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ आप समय बितायेंगे। आज आपको सोच-समझकर बात करनी चाहिये। सेहत ठीक रहेगी।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल (Taurus) 

छात्र अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। तर्कसंगत दृष्टि से अपने विचारों को व्यक्त करने में असहजता महसूस करेंगे। गलत कार्यों में साथ देने के चलते भयंकर परिणाम मिल सकते हैं। आपको भावुक होने से बचना चाहिये। मन में किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप रहेगा। संबंधों में कड़वाहट आएगी।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आपको धन संबंधी लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नयी डील को लेकर मन में कुछ संशय रहेगा। आज आप अपने काम से काम रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा।किसी से पुराना विवाद दूर होगा। अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। दफ्तर में अतिरिक्त जवाबदेही आपके ऊपर रहेगी। किसी वैकल्पिक कारोबार में निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों के प्रति विश्वास में कमी रहेगी। लेनदेन सावधानी से करें।

सिंह राशिफल (Leo)

किसी से फोन पर विवाद हो सकता है। नकारात्मक खबर मिलेगी। पिता की सेहत की चिन्ता रहेगी। आप अपने लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। पेट दर्द का सामना कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको सावधान रहना होगा। जोखिम न लें।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल (Virgo)

आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी।व्यवसाय को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। करियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। काफी दिनों से झेल रहे कष्ट से आपको मुक्ति मिलेगी। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। गुस्से में बात न करें।

तुला राशिफल (Libra)

किसी की बात से आप नाराज हो सकते हैं। तनाव होने की सम्भावना है। धन के हिसाब को लेकर असमंजस हो सकता है। यात्रा पर जाएंगे। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। सलाह देने से बचें। आपको मित्रों का साथ मिलेगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद कर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आपसे लोग बहुत ही प्रभावित रहेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। लवर्स शादी कर सकते हैं। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकातकी सम्भावना बन रही है। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पदोन्नति होगी। आप खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius)

गलत कार्यों को ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से आपको सलाह लेनी चाहिये। इससे आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात आपके लिये काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा। परिजनों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे।

मकर राशिफल (Capricorn)

घरेलू काम का दबाव रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण काम मिलने की सम्भावना है।बदले हुए मौसम के चलते सेहत बिगड़ सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। क्रोध से बचें। दफ्तर में किसी काम में अड़चन हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। सेहत को लेकर आपको परेशानी होगी। यात्रा पर जाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें। जोखिम वाले कार्य न करें।

मीन राशिफल (Pisces) 

कारोबार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। धन संबंधी चिन्ता दूर होगी। वैवाहिक जीवन की उलझन दूर होगी।बच्चों की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चिन्ता रहेगी। पैतृक मामलों में तेजी आएगी। आपकी संपत्ती में वृद्धि होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...