HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 मई 2023 का राशिफल: तुला राशि के जातकों को होगा जबरदस्त लाभ, इन्हे रहना होगा सतर्क

19 मई 2023 का राशिफल: तुला राशि के जातकों को होगा जबरदस्त लाभ, इन्हे रहना होगा सतर्क

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

ज्यादा लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कानूनी विषय में नहीं पड़ना चाहिए। गैरजरूरी काम भी टालना होंगे। मानसिक रूप से आप की एकाग्रता में कमी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। किसी से बहस हो सकती है, वाहन धीमें चलाएं। संध्या के बाद स्थितियां बदल सकती है। धार्मिक यात्रा करेंगे।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

वृषभ राशिफल

आज व्यापार में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक सेहत का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक ना हो। कन्फ्यूजन दूर होगा। कानूनी विषयों में आपको अधिक सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। नए दोस्त बनने से आपको खुशी मिलेगी। कुछ लोग आपको मदद करेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन शुभ रहेगा। अफसर आपके काम से खुश रह सकते हैं। व्यापार में भी आय बढ़ने की आशा है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मित्रों से लाभ हो सकता है। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। बड़ा धन लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशिफल

किसी से बहस न करें। वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। कारोबार में विघ्न आ सकता है। दोपहर के बाद व्यवसाय के क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी आप के काम से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि फायदा होगा।

सिंह राशिफल

आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कारोबार के मामले में संभलकर चलना होगा। नियम विरोधी कामों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। किसी करीबी के साथ विवाद हो सकता है। आध्यात्मिक काम में रुचि लेने से मन शांत रह सकता है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। गलत विचारों से दूर रहें।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

कन्या राशिफल

आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। मन को प्रसन्न रखने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें। आज वाहन का सावधानी से इस्तेमाल करें।

तुला राशिफल 

आज आप बिजनेस बढ़ाने का प्रयास करेंगे। रोजाना की आय बढ़ाने के आपके प्रयास सार्थक हो सकते हैं। कारोबार में धन लगाने की योजना पूरी कर पाएंगे। उचित कारणों पर धन खर्च होगा। विदेश के कामों से लाभ होने की संभावना है। किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। आकस्मिक खर्च होगा। पार्टनरशिप के काम में आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। मैरिड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आप कोई कहानी-कविता लिखने के लिए योजना बना सकते हैं। आज किसी सामाजिक या राजनीतिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आनंद का वातावरण बनेगा।

धनु राशिफल

आज आप पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में सावधान रहें। माता की सेहत में हो रहा परिवर्तन आपके विचारों को नकारात्मक कर सकता है। आपका मन नहीं लगेगा। शुरुआत में धन और कीर्ति में कमी आएगी। गलत गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है।

मकर राशिफल 

लाइफ पार्टनर से आपका व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बना पाएंगे। भाइयों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दोपहर के बाद आकस्मिक दुर्घटना से आप चिंता में जा सकते हैं। माता-पिता के सेहत की चिंता रह सकती है। कारोबार में भागीदारी के काम में सावधानी रखें। कानूनी मामलों को लेकर सतर्क रहें।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कुंभ राशिफल

अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। किसी मामले को प्यार से सुलझाएं। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। दोपहर के बाद आपके विचारों में मजबूती दिखाई देगी। किसी रचनात्मक गतिविधि की ओर आपका ध्यान रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मीन राशिफल

आज का आप का दिन शुभ रहेगी। आप उत्साही बने रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। धार्मिक कामों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। दोपहर के बाद अपने पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी रहें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...