1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2017-2026…न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा…अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का सपा नेता शरद यादव ने जवाब देते हुए सीएम योगी को घेरा

2017-2026…न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा…अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का सपा नेता शरद यादव ने जवाब देते हुए सीएम योगी को घेरा

शरद यादव की तरफ से समाजवादी पार्टी कार्यालय समेत विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश में हुए अपराधों की खबर की कटिंग लगाई गई है। इसके साथ ही लिखा गया है कि, अजय विष्ट का 2017-2026...न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा...सपा नेता शरद यादव के इस पोस्टर को लेकर अब प्रदेश का सियासी तापमान और ज्यादा बढ़ गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी के नेता शरद यादव की तरफ से पलटवार किया गया है। इस पोस्टर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि, 2017 से 2026 तक का हिसाब होगा।

पढ़ें :- अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, अखिलेश यादव बोले-ये घटना सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को है दर्शाती

दरअसल, इससे पहले अखिलेश यादव के खिलाफ एक पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में लिखा गया था कि, सपा का 2012-2017 “ल्यारी राज” ना भूले हैं ना भूलेंगे….ये पोस्टर वीवीआईपी गेस्ट हाउस समेत अन्य जगहों पर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सरकार को धुरंधर फिल्म में दिखाए गए ल्यारी राज से की गई थी। अब इसको लेकर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद यादव की तरफ से भाजपा और सीएम योगी पर बड़ा पलटवर किया गया है।

शरद यादव की तरफ से समाजवादी पार्टी कार्यालय समेत विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश में हुए अपराधों की खबर की कटिंग लगाई गई है। इसके साथ ही लिखा गया है कि, अजय विष्ट का 2017—2026…न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा…सपा नेता शरद यादव के इस पोस्टर को लेकर अब प्रदेश का सियासी तापमान और ज्यादा बढ़ गया है।

बता दें कि, शरद यादव अक्सर छात्रों के मुद्दे पर मुखर रहते हैं और सरकार को घेरते रहते हैं। पहले भी छात्रों के कई मामलों को लेकर राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं और उनको ज्ञापन दिए हैं। अब उन्होंने पोस्टर के जरिए प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी किया 'आरोप पत्र', कहा- सिर्फ बंगाल में हो रही अवैध घुसपैठ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...