1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ…’ PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की इन यादगार पलों की चर्चा

‘2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ…’ PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की इन यादगार पलों की चर्चा

Mann Ki Baat Episode 129: पीएम नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह आज दिसंबर माह के आखिरी रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह साल 2025 का भी आखिरी रविवार है। ऐसे में पीएम मोदी ने इस साल खेल जगत, अंतरीक्ष, और राम मंदिर में ध्वजा रोहण समेत भारत के लिए कई यादगार पलों पर चर्चा की। आइये मन की बात के 129वें एपिसोड की प्रमुख बातों पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Mann Ki Baat Episode 129: पीएम नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह आज दिसंबर माह के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह साल 2025 का भी आखिरी रविवार है। ऐसे में पीएम मोदी ने इस साल खेल जगत, अंतरीक्ष, और राम मंदिर में ध्वजा रोहण समेत भारत के लिए कई यादगार पलों पर चर्चा की। आइये मन की बात के 129वें एपिसोड की प्रमुख बातों पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- 'नितिन नबीन मेरे बॉस हैं...' PM मोदी का नए भाजपा अध्यक्ष की ताज पोशी पर बड़ा बयान

मन की बात के 129वें एपिसोड की प्रमुख बातें

2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी- पीएम मोदी

2025 खेल के लिहाज से यादगार… – पुरुष Cricket team ने ICC Champions Trophy जीती – महिला Cricket team ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया – भारत की बेटियों ने Women’s Blind T20 World Cup जीतकर इतिहास रचा – Asia Cup T20 में तिरंगा शान से लहराया – पैरा एथलीटों ने विश्व Championship में कई पदक जीते: पीएम मोदी

विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई। शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो International Space Station तक पहुंचे: पीएम मोदी

पढ़ें :- Manikarnika Ghat Demolition Row : संजय सिंह ने FIR दर्ज होने पर किया बड़ा पलटवार, बोले- सरकार मुझे डराने की कोशिश मत करो

2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अद्वितीय विरासत सब एक साथ दिखाई दी। साल के शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया। साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया: पीएम मोदी

भारत के युवाओं में हमेशा कुछ नया करने का जुनून है और वो उतने ही जागरूक भी हैं: पीएम मोदी

‘Smart India Hackathon 2025’ का समापन इसी महीने हुआ है। इस Hackathon के दौरान 80 से अधिक सरकारी विभागों की 270 से ज्यादा समस्याओं पर students ने काम किया। Students ने ऐसे solution दिए, जो real life challenges से जुड़े थे: पीएम मोदी

Geetanjali IISc… यह अब सिर्फ एक Class नहीं, Campus का सांस्कृतिक केंद्र है। यहां हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत है, लोक परंपराएं हैं, शास्त्रीय विधाएं हैं, छात्र यहां साथ बैठकर रियाज करते हैं। Professor साथ बैठते हैं, उनके परिवार भी जुड़ते हैं: पीएम मोदी

दुबई में रहने वाले कन्नड़ा परिवारों ने खुद से एक जरूरी सवाल पूछा – हमारे बच्चे Tech-World में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं वो अपनी भाषा से दूर तो नहीं हो रहे हैं? यहीं से जन्म हुआ ‘कन्नड़ा पाठशाले’ का… एक ऐसा प्रयास, जहां बच्चों को ‘कन्नड़ा’ पढ़ना, सीखना, लिखना और बोलना सिखाया जाता है: पीएम मोदी

पढ़ें :- रिलायंस ने रूसी तेल की डिलीवरी की बात से किया इनकार, सौरभ भारद्वाज बोले- अब भाजपाई क्या करेंगे?

‘जहां चाह, वहां राह’… इस कहावत को सच कर दिखाया है मणिपुर के एक युवा मोइरांगथेम सेठ जी ने। उनकी उम्र 40 साल से भी कम है। श्रीमान मोइरांगथेम जी मणिपुर के जिस दूर-सुदूर क्षेत्र में रहते थे वहां बिजली की बड़ी समस्या थी। इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने Local Solution पर जोर दिया और उन्हें ये Solution मिला Solar Power में: पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में, जेहनपोरा नाम की एक जगह है। वहां लोग बरसों से कुछ ऊंचे-ऊंचे टीले देखते आ रहे थे। साधारण से टीले किसी को नहीं पता था कि ये क्या है? इन टीलों का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया गया। और फिर कुछ हैरान करने वाली बातें सामने आने लगी। पता चला ये टीले प्राकृतिक नहीं हैं। ये इंसान द्वारा बनाई गई किसी बड़ी इमारत के अवशेष हैं। इसी दौरान एक और दिलचस्प कड़ी जुड़ी। कश्मीर से हजारों किलोमीटर दूर, फ्रांस के एक Museum के Archives में एक पुराना, धुंधला सा चित्र मिला। बारामूला के उस चित्र में तीन बौद्ध स्तूप नजर आ रहे थे। यहीं से समय ने करवट ली और कश्मीर का एक गौरवशाली अतीत हमारे सामने आया: पीएम मोदी

Fiji में भारतीय भाषा और संस्कृति के प्रसार के लिए एक सराहनीय पहल हो रही है। वहां की नई पीढ़ी को तमिल भाषा से जोड़ने के लिए कई स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं: पीएम मोदी

ओडिशा की पार्वती गिरि जी… जनवरी 2026 में उनकी जन्म-शताब्दी मनाई जाएगी। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लिया था। आजादी के आंदोलन के बाद पार्वती गिरि जी ने अपना जीवन समाज सेवा और जनजातीय कल्याण को समर्पित कर दिया था। उन्होंने कई अनाथालयों की स्थापना की। उनका प्रेरक जीवन हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा: पीएम मोदी

ICMR यानी Indian Council of Medical Research ने हाल ही में एक report जारी की है। इसमें बताया गया है कि निमोनिया और UTI जैसी कई बीमारियों के खिलाफ antibiotic दवाएं कमजोर साबित हो रही हैं। हम सभी के लिए यह बहुत ही चिंताजनक है। ICMR Report के मुताबिक इसका एक बड़ा कारण लोगों द्वारा बिना सोचे-समझे antibiotic दवाओं का सेवन है। Antibiotic ऐसी दवाएं नहीं हैं, जिन्हें यूं ही ले लिया जाए। इनका इस्तेमाल Doctor की सलाह से ही करना चाहिए: पीएम मोदी

आंध्र प्रदेश के नारसापुरम जिले की Lace Craft की चर्चा अब पूरे देश में बढ़ रही है। ये Lace Craft कई पीढ़ियों से महिलाओं के हाथों में रही है। बहुत धैर्य और बारीकी के साथ देश की नारी-शक्ति ने इसका संरक्षण किया है: पीएम मोदी

पढ़ें :- रूस से भारत का तेल आयात घटा तो ट्रंप बोले- मोदी ने यह मुझे खुश करने के लिए किया

मणिपुर के चुराचांदपुर में Margaret Ramtharsiem जी उनके प्रयास ऐसे ही हैं। उन्होंने मणिपुर के पारंपरिक उत्पादों को, वहां के handicraft को, बांस और लकड़ी से बनी चीजों को, एक बड़े vision के साथ देखा और इसी vision के कारण, वो एक handicraft artist से लोगों के जीवन को बदलने का माध्यम बन गईं: पीएम मोदी

मणिपुर से ही एक और उदाहरण सेनापति जिले की रहने वाली चोखोने क्रिचेना जी का है। उनका पूरा परिवार परंपरागत खेती से जुड़ा रहा है। क्रिचेना ने इस पारंपरिक अनुभव को एक और विस्तार दिया। उन्होंने फूलों की खेती को अपना passion बनाया। आज वो इस काम से अलग-अलग markets को जोड़ रही हैं और अपने इलाके की local communities को भी Empower कर रही हैं: पीएम मोदी

इस साल कच्छ रणोत्सव का ये आयोजन 23 नवंबर से शुरू हुआ है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। यहां कच्छ की लोक संस्कृति, लोक संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प की विविधता दिखाई देती है। कच्छ के सफेद रण की भव्यता देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव है। रात के समय जब सफेद रण के ऊपर चांदनी फैलती है, वहां का दृश्य अपने आप में मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। रण उत्सव का Tent City बहुत लोकप्रिय है: पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...