उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बाद अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया है। केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार बैठे हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बाद अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया है। केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार बैठे हैं। टीएमसी से बुरा हाल सपा को होगा। हम अभी उन्हें नहीं ले रहे हैं। बीजेपी किसी पार्टी को नहीं तोड़ती है। केशव मौर्य ने कहा कि, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से पार्टियां टूट रही हैं।
बता दें कि, इससे पहले ओपी राजभर ने बुधवार सुबह इसको लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।