1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन से 4 तीर्थयात्री हुए घायल

वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन से 4 तीर्थयात्री हुए घायल

देश के लोकप्रिय मंदिर में सोमवर को आफत की बारिश होगई जिसके चलते 4 लोगों की घायल  होने की खबर है। बताते चले​ कि वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल ।

By Sudha 
Updated Date

जम्मू-कश्मीर। देश के लोकप्रिय मंदिर में सोमवर को आफत की बारिश होगई जिसके चलते 4 लोगों की घायल  होने की खबर है। बताते चले​ कि रियासी जिले में  वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायलले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया। चपेट में आने चार तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह भूस्खलन त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ है। यह घटना सुबह लगभग 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया

यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। यहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के बाणगंगा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है।  श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, मलबा हटाने का कार्य जारी है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल राहत कार्य चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...