HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 7 August ka Itihas: देश और दुनिया में आज के दिन हुए घटनाक्रम पर एक नजर, जानिए इतिहास में क्यों दर्ज है ये दिन

7 August ka Itihas: देश और दुनिया में आज के दिन हुए घटनाक्रम पर एक नजर, जानिए इतिहास में क्यों दर्ज है ये दिन

श और दुनिया के इतिहास में 7 अगस्त की तारीख बेहद ही अहम है। कई अहम राजनीतिक घटनाक्रम देश और दुनिया के इतिहास में हुए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। 1941 में आज के ही दिन नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

7 August ka Itihas: देश और दुनिया के इतिहास में 7 अगस्त की तारीख बेहद ही अहम है। कई अहम राजनीतिक घटनाक्रम देश और दुनिया के इतिहास में हुए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। 1941 में आज के ही दिन नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ था। आज ही उनकी पुण्यतिथि है। वे ऐसे मानवतावादी विचारक थे, जिन्‍होंने साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया। आइए जानते हैं इतिहास के पन्नों में 7 अगस्त की तारीख क्यों है अहम…..

पढ़ें :- जम्मू में भाषण देते हुए मंच पर बेहोश होकर गिरे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा-तब तक नहीं मरूंगा जब तक मोदी को सत्ता से हटा नहीं लूंगा

7 अगस्त को हुए अहम घटनाक्रम
1606: शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1753ः ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1905ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
1941ः नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
1944ः पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
1947ः मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1960ः अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
1972ः युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1985ः गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चौंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने।
1990ः अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
1998ः केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...