HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal: 7 जून से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, वृषभ राशि में आएंगे बुध ग्रह…

Aaj Ka Rashifal: 7 जून से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, वृषभ राशि में आएंगे बुध ग्रह…

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

इस राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के सुखद परिणाम दिलाएगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। पाचन तंत्र के विकार से भी बचें।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशि

बुध का गोचर इसी राशि पर होगा। अतः यह शुभ प्रभाव देने के साथ ही मानसिक मजबूती प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। (Budh Gochar 2023) नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि

बारहवें यानी व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अधिक उठापटक और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। (Budh Gochar 2023) छात्र वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि

एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार करेगा ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर का प्रभाव अनुकूल रहेगा। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहायता मिलेगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।

सिंह राशि

राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में निरंतर उन्नति देते रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। (Budh Gochar 2023) जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशि

इस राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से भाग्योन्नति करेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। (Budh Gochar 2023) दान पुण्य भी करेंगे। अपने पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी। विदेश यात्रा में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में किसी कुटिल चाल का शिकार हो सकते हैं। सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ऐसे समय में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें।  कुछ निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उधार का धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला होगा। कार्य होते होते रुक जाएगा लेकिन आप सफल लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। प्रेम विवाह के भी योग हैं। कार्य व्यापार में उन्नति निरंतर होती रहेगी किंतु साझा व्यापार करने से बचें।

धनु राशि

छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। पेट संबंधी विकार से भी सावधान रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

मकर राशि

राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव शानदार रहेगा। छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। आमदनी के साधन तो बढ़ेंगे ही कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। पैतृक मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि

चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं।

मीन राशि

तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में मधुरता लाएगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक संस्थाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...