1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बस ने मारी जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, पांच लोग घायल

गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बस ने मारी जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, पांच लोग घायल

गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरुवार तड़के रोडवेज बस में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोहरी घाट ीपो की रोडवेज बस प्रयागराज से गोरखपुर आ रही थी।

उत्तर प्रदेश के  गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरुवार तड़के रोडवेज बस में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोहरी घाट ीपो की रोडवेज बस प्रयागराज से गोरखपुर आ रही थी।

पढ़ें :- यूपी सरकार अन्नदाता किसान व उनके आश्रितों के साथ सदैव खड़ी है और हर संभव सहयोग के लिए दृढ़संकल्पित: सीएम योगी

गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा जीतपुर के पास यह हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यात्रियों को गंभीर चोटें आयी है। यहां पहले भी इस तरह का हादसा हो चुका है। यहां के हादसे की वजह से सड़क के किनारे लाइन से खड़ी होने वाली गाड़ियां है। पूर्व के हादसे के बाद कुछ दिन गाड़ियों को हटवाया गया था लेकिन एक बार फिर यह खड़ी होने लगी थी।

 

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करने का दिया आदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...