1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Zubeen Garg funeral: जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब , लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Zubeen Garg funeral: जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब , लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

फेमस सिंगर ज़ुबिन गर्ग को 19 सितंबर को निधन हो गया है। गायक के मौत से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़  गयी है। बता दें कि अब रविवार को उनका शव असम के गुवाहाटी पहुंचा और यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। ज़ुबिन के अंतिम विदाई में इस कदर  जन सैलाब  उमड़ा जिसे  संभालना मुश्किल हो गया। फैंस नमी आँखों से सिर्फ उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना  कर रहे थे। यहां सुरक्षाबलों के बीच जुबिन के शव को अंतिम संस्कार के लिए अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स ले जाया जा रहा है। यहां लोगों को अंतिम दर्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- फेमस बॉलीवुड सिंगर ज़ुबिन की स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

स्कूवा डायविंग के दौरान गई थी जान

जुबिन गर्ग की मौत ने पूरे संगीत जगत समेत उनके फैन्स की आंखें नम कर दीं। बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू फूंक चुके जुबिन गर्ग सिंगापुर में चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां बीते रोज 19 सितंबर को समुद्र किनारे स्कूवा डाइविंग करते हुए एक हादसे में काल के गाल में समा गए। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ आज भी अपनी दमदार कहानी और शानदार संगीत के लिए पहचानी जाती है। इस फिल्म के संगीत में जुबिन ने काफी योदगान दिया था। इसके साथ ही सैकड़ों सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक जुबिन ने 222 फिल्मों में अपने संगीत और सुरों की चमक बिखेरी है।

बहन ने भी गंवाई थी हादसे में जान

जुबिन की बहन जोंगकी गर्ग करीब 23 साल पहले जनवरी में कड़ाके की सर्दी में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने जा रही थीं, तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। मात्र 18 साल की उम्र में अभिनेत्री और गायिका के रूप में पहचान बना चुकी थीं। बहन की मौत ने गर्ग को गहराई से प्रभावित किया था। वो अपने इवैंट में अक्सर उन्हे  याद करते थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...