1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में लगा ‘एक परिवार, एक पहचान’ कैम्प, फैमिली आईडी बनाने के लिए उमड़ी भीड़

सोनौली में लगा ‘एक परिवार, एक पहचान’ कैम्प, फैमिली आईडी बनाने के लिए उमड़ी भीड़

सोनौली में लगा ‘एक परिवार, एक पहचान’ कैम्प, फैमिली आईडी बनाने के लिए उमड़ी भीड़

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पंचायत सोनौली में सोमवार को ‘एक परिवार, एक पहचान’ योजना के तहत फैमिली आईडी कार्ड जारी करने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुआ यह कैम्प शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपने परिवार की पहचान दर्ज कराने पहुंचे।

पढ़ें :- वो भगवान शंकराचार्य हैं, कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे....स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केशव मौर्य का बड़ा बयान

नगर पंचायत कार्यालय सोनौली से मिली जानकारी के अनुसार जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए यह फैमिली आईडी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। दोपहर 3 बजे तक ही भारी भीड़ उमड़ चुकी थी और लोगों ने उत्साहपूर्वक फैमिली आईडी बनवाने की प्रक्रिया में भाग लिया।

सोनौली अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि फैमिली कार्ड बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्ड भविष्य में कई सरकारी योजनाओं का आधार बनेगा।

कैम्प में नगर पंचायत सोनौली के कर्मचारी सोनू कुमार गौड़, सुरजीत प्रसाद और अनुज शुक्ला सुबह से कंप्यूटर पर लगातार लोगों का डेटा अपडेट करने में जुटे रहे। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय कर्मचारियों ने विशेष सतर्कता बरती।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फैमिली आईडी से उन्हें सरकारी सुविधाओं तक पहुँच आसान होगी और दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियाँ भी कम होंगी।

पढ़ें :- इजरायल और ईरान के युद्ध को लेकर संगीत सोम ने दिया विवादति बयान, कहा- बाबरी मस्जिद के निर्माण का केवल सपना देख रहे

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...