HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

देश में गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक  वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Noida News: देश में गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक  वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि डीएनडी फ्लाईओवर के पास सड़क पर दौड़ती XUV500 कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार चालक और उनके परिवार ने कार से छलांग लगा दी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से खाक हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है। मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले वंशज गोयल अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-41 में अपने लिए एक फ्लैट देखने के लिए जा रहे थे।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...