HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गर्लफ्रेंड्स के लिए युवक बना लुटेरा, पुलिस ने साथी संग दबोचा तो हुआ खुलासा

गर्लफ्रेंड्स के लिए युवक बना लुटेरा, पुलिस ने साथी संग दबोचा तो हुआ खुलासा

दिल्ली के करोल बाग से पुलिस ने एक लुटेरे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करोल बाग क्षेत्र से बाइकों की चोरी किया करता था। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं। जिनके साथ वो रात को बार में जाया करता था। वहां उसे पैसे खर्च करने पड़ते थे। पैसे कमाने का कोई अन्य साधन न होने के कारण वो बाइकों की चोरी करने लगा। पुलिस ने युवक के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग से पुलिस (Police) ने एक लुटेरे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करोल बाग क्षेत्र से बाइकों की चोरी किया करता था। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं। जिनके साथ वो रात को बार में जाया करता था। वहां उसे पैसे खर्च करने पड़ते थे। पैसे कमाने का कोई अन्य साधन न होने के कारण वो बाइकों की चोरी करने लगा। पुलिस ने युवक के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय सुल्तान और उसका साथी 23 वर्षीय नवीन शामिल हैं। इन पर लूटपाट, झपटमारी, वाहन चोरी के आधा दर्जन मामलों में शामिल होने का आरोप है। आरोपियों से चोरी की स्कूटी समेत दो स्कूटी बरामद हुई है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करोल बाग मेट्रो स्टेशन(Karol Bag Metro Station) के पास से कुछ लोग बाइक चोरी करने वाले हैं। काले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान सुल्तान और नवीन के रूप में हुई। आरोपी सुल्तान ने बताया कि पिता स्थानीय एमएलए के दफ्तर में काम करते हैं। सुल्तान स्थानीय नेताओं से जान-पहचान का फायदा उठाता है। उसकी तीन गर्लफ्रेंड(GirlFriend) है, जिन्हें डिस्को व बार ले जाने के लिए वह लूटपाट करता है। वहीं, नवीन ने बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक गर्लफेंड है, जिससे वह शादी करने वाला है। इसके लिए लूटपाट करके रुपये जुटा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...