1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवा रंग की लुंगी पहन युवक पहुंचा नॉन वेज खाने हो गई पिटाई, देखें वायरल वीडियो

भगवा रंग की लुंगी पहन युवक पहुंचा नॉन वेज खाने हो गई पिटाई, देखें वायरल वीडियो

भगवा रंग की लुंगी पहन कर एक ढाबे पर पहुंचे युवक की पिटाई हो गई। मारने वाले ने एक के साथ गॉली गलौज भी जमकर की है। युवक भगवा रंग की लूंगी पहन कर नॉनवेज खाने ढाबे पर गया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ थाने ले गई।

By Satish Singh 
Updated Date

लखनऊ। भगवा रंग की लुंगी पहन कर एक ढाबे पर पहुंचे युवक की पिटाई हो गई। मारने वाले ने एक के साथ गॉली गलौज भी जमकर की है। युवक भगवा रंग की लुंगी पहन कर नॉनवेज खाने  ढाबे पर गया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ थाने ले गई। एक पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। वहीं दो लोगों पर धारा 34 के तहत चालान काटा गया है।

पढ़ें :- नौतनवा गैस एजेंसी की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को तहसील पर धरना, रैली सुबह 10 बजे से

लखनऊ के गोसाईगंज स्थित केजीएन ढाबे में बीते रविवार देर रात करीब एक बजे कस्बे में रहने वाला दिनेश शर्मा और दोस्त सुभाष कनौजिया के साथ नॉनवेज खाने गया था। दिनेश भगवा रंग की लुंगी पहने हुए था। इस बीच नरेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होने दिनेश को भगवा लुंगी पहनकर नॉनवेज खाने पर एतराज किया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। सुभाष उठा नरेंद्र से हाथापाई और मारपीट करने लगा। दोनों में विवाद बढ़ गया है। भगवा पहने दिनेश की पिटाई हो गई। इस बीच बवाल बढ़ता देख ढाबा मालिक सिराजुद्दीन ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची तीनों को लेकर थाने गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष ने हाथापाई की थी। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, नरेंद्र और दिनेश शर्मा का दफा 34 में चालान किया गया है।

पढ़ें :- श्रीराम यंत्र की स्थापना हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को कर देता है आनंद से विभोर: सीएम योगी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...