समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवक को बचाया। सूचना पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवक को बचाया। सूचना पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि, रुपये के विवाद में सुनवाई नहीं होने के कारण युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि, युवक का नाम योगेश है और वो अलीगढ़ का रहने वाला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि, युवक ने 6 लाख रुपये लेनदने का विवाद चल रहा था, जिसके कारण युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।
निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे।
नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।… pic.twitter.com/FSN2QwVJzS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2025
पढ़ें :- जूनियर इंजीनियर ने खोली यूपी जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल, विभाग के प्रमुख पर भी उठाए सवाल, राष्ट्रपति से लेकर सीएम तक की शिकायत
वहीं, इस मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीड़ित की वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा, निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे। नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण!