HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: कुंभ राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ , इन्हे मिलेगा व्यापार में बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal 29 April 2023: कुंभ राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ , इन्हे मिलेगा व्यापार में बड़ा लाभ

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। मिथुन के जातकों को अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। तुला को यात्रा को टालना होगा। वहीं कुंभ के जातक बेहद खुश रहेंगे। आइये जानते हैं आज 29 अप्रैल 2023 का राशिफल क्या लेकर आया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आपका अधिकांश समय कुछ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। मीडिया और संपर्क सूत्रों से संबंधित गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान रखें। कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। जानकार लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। मन को स्थिर रखें। किसी को धोखा देने का प्रयास करें। व्यवहार में परिपक्वता लाना आवश्यक है। जोखिम भरे कार्यों को न करें। तबियत ठीक रहेगी।

पढ़ें :- 21 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों के लोगों को व्यापार से लाभ होगा और नए कार्य बनेंगे

वृषभ राशिफल

आज किसी पारिवारिक मामले को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। घर की मरम्मत को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज आप कुछ समय अपने हित में भी काम करेंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें। खुद पर विश्वास रखें, किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ चल रहे संबंधों में विवाद हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आज अटका हुआ पैसा मिल सकता है। परिश्रम से कोई मुश्किल काम हल कर सकते हैं। कार्य ज्यादा रहने के बावजूद घर में आप अपना पूरा सहयोग देंगे। बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। किसी अनजान से विवाद में न पड़ें। कहीं से कोई अप्रिय या शुभ समाचार मिलने से मन उदास हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कार्य की अधिकता के कारण आप अपनी यात्रा को टाल सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। भविष्य की योजनाओं में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। घर की जरूरी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी का आनंद लें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें। आलस्य कुछ अधूरे काम पीछे छोड़ सकता है। इस समय अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता में कमी न आने दें। समय के अनुसार व्यवहार में परिवर्तन लाना आवश्यक है। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

सिंह राशिफल

आज सामाजिक गतिविधियों से आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। आपका कोई स्पेशल हुनर लोगों के सामने आएगा। गलत कामों पर खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों से संबंध खराब न हो इसका ध्यान रखें। बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़ा कोई जरूरी फैसला लेने के लिए समय अच्छा है।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

कन्या राशिफल

आज आपका कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। मेहनत पर ध्यान दें। अगर किसी तरह का कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझा सकते हैं। नया काम शुरू करने का सही समय है। पारिवारिक कार्यों के लिए भी आप समय निकाल पाएंगे। कभी-कभी आलस्य और लापरवाही के कारण आपको कुछ काम टालने पड़ सकते हैं। वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई भी कार्य इस समय टाल देना चाहिए। कोई परेशानी होने पर मित्रों की मदद लें।

तुला राशिफल

आज आप रुचि के कार्यों में अधिक समय बिताएं। आपको मानसिक शांति और खुशी मिलेगी। अपने कार्यों को योजनाबद्ध और अनुशासित ढंग से करें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी के कारण तनाव में आएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी तत्काल भरोसा न करें। इस समय किसी भी यात्रा को टालना ही बेहतर होगा। कारोबारी दृष्टिकोण से समय अधिक अनुकूल है। घर का वातावरण मधुर रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज घर में खुशी का माहौल बनेगा और किसी जरूरी काम को लेकर चर्चा करेंगे। निर्माण से जुड़ा कार्य अटका अटक सकता है। करियर को लेकर योजना बनाने का सही समय है। यात्रा से जुड़ी किसी भी गतिविधि को इस समय टालना ही बेहतर होगा। काम का बोझ खुद पर न डालें। गलत कामों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। कारोबार में जनसंपर्क को मजबूत करें।

धनु राशिफल

आज कोई आवश्यक खबर मिल सकती है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। किसी पुरानी चली आ रही समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। शांत महसूस करेंगे। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें। आपके साथ धोखा हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। यदि आप कारोबार में किसी प्रकार का निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

मकर राशिफल

आज जीवन को सकारात्मक तरीके से समझने की कोशिश करो। आपको कोई अच्छी सफलता मिलने वाली है। आत्म-चिंतन आपको मन की बहुत अधिक शांति प्रदान करेगा। किसी कठिन कार्य को आप दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की सलाह पर अपने फैसले को प्राथमिकता दें। आपको नए अनुबंध मिलेंगे जो आर्थिक रूप से फ़ायदेमंद हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

कुंभ राशिफल

आज बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। आज का दिन अच्छा साबित होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको काफी मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम के पूरा नहीं होने से संदेह और निराशा हो सकती है। अपने विचारों में धैर्य और स्थिरता बनाए रखें। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन आज आप टाल दें तो बेहतर होगा। कारोबार में अपने कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने की जरूरत है।

मीन राशिफल 

आज आप कठिन कार्य को हल करने का प्रयास करेंगे। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। किसी पारिवारिक विवाद का समाधान निकलने से घर में सुख-शांति आएगी। शक की प्रवृत्ति से दूर रहें। किसी करीबी का व्यवहार आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अधिक उधार न लें। इस समय बच्चों को भी सही मार्गदर्शन की जरूरत है। वाहन सुख प्राप्त होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...