HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. AAP सांसद संजय सिंह की रिमांड तीन दिन और बढ़ी, 13 अक्टूबर तक ED की रिमांड में रहेंगे

AAP सांसद संजय सिंह की रिमांड तीन दिन और बढ़ी, 13 अक्टूबर तक ED की रिमांड में रहेंगे

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने पांच दिन की रिमांड और मांगी थी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने पांच दिन की रिमांड और मांगी थी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की। संजय सिंह की रिमांड अवधि 10 अक्टूबर यानी आज खत्म हो रही थी। जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को अदालत में पेश किया था। जांच एजेंसी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आप सांसद संजय सिंह को रिमांड पर भेज दिया है। अब आप सांसद 13 अक्तूबर तक ईडी की रिमांड में रहेंगे।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

बता दें कि, इससे पहले संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पांच दिनों की उन्हें ईडी रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान संजय सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के बाहर संजय सिंह के हजारों समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...