1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल करेंगे MVA प्रत्याशियों का प्रचार : संजय सिंह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल करेंगे MVA प्रत्याशियों का प्रचार : संजय सिंह

Maharashtra Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP)  ने ऐलान कर दिया है कि आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election)  नहीं लड़ेगी। पार्टी की तरफ से ये बताया गया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP National Convenor Arvind Kejriwal) महाविकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

पढ़ें :- DU प्रोफेसर मर्डर: फ्लैट में घुसे 2 नकाबपोश, कपड़े बदलकर निकले बाहर; CCTV में कैद हुई मिस्ट्री वूमेन!

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election)  में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एमवीए प्रत्याशियों (MVA Candidates) के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेगी।

पढ़ें :- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं उतर रहा कर्ज? यह चमत्कारी रत्न रातोंरात बदल सकता है किस्मत

हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि आम आदमी पार्टी (AAP)  महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) लड़ सकती है। खबरों की मानें तो पार्टी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही थी। आप मालाबार हिल (Malabar Hill) से अपना उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग में थी। हालांकि अब पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election) नहीं लड़ने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...