1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. मास्क पहनने के चलते मुंहासे की हो गई है परेशानी, चेहरे पर लगाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक

मास्क पहनने के चलते मुंहासे की हो गई है परेशानी, चेहरे पर लगाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक

गर्मियों में दिनभर मास्क पहनने से चेहरे पर पिंपल, रैशेज, खुजली और जलन होती है। ऑफिस जानी वाली महिलाएं चेहरे पर पिंपल से बहुत ही परेशान है। गर्मियों में लंबे समय तक मास्क पहनने से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से बचने के लिए में इस भयकंर गर्मी में भी मास्क पहनना जरुरी है। गर्मियों में दिनभर मास्क पहनने से चेहरे पर पिंपल, रैशेज, खुजली और जलन होती है। ऑफिस जानी वाली महिलाएं चेहरे पर पिंपल से बहुत ही परेशान है। गर्मियों में लंबे समय तक मास्क पहनने से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो रहे हैं।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

अगर आप भी पिंपल से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंपल से निजात पाने के लिए क्या करें एंटीबॉयोटिक क्लींजर से चेहरा साफ करकें चेहरे पर साफ मास्क पहने हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कॉटन मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क हटाने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करें।

नीम फेस पैक का इस्तेमाल

चेहरे पर पिंपल से छुटकारा पाने के लिए नीम बहुत ही फायदेमंद होता है। बेदाग और क्लीन स्किन के लिए नीम के फेस पैक का इस्तेमाल करें। नीम की 10 से 20 पत्तियों को उबालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं। नीम का फेस पैक चेहरे के बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म कर पिंपल को दूर करने में मदद करता है।

हल्दी फेस पैक

पढ़ें :- Mango Stuffed Malai Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों की भी फेवरेट है मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हल्दी का फेस पैक दाने, रैशेज, घाव को दूर करने में मदद करता है। पिंपल से निजात पाने के लिए हल्दी में गुलाबजल और दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक लगाएं।

पुदीने का फेस पैक

पुदीने में एंटी बैक्टीरियल पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पुदीने की पत्तियों का रस निकाल कर पिंपल में लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। पुदीने का रस को चेहरे पर लगाने से ठंडक भी मिलेगी।

चंदन फेस पैक

गर्मियों में ठंडक के लिए चंदन का फेस पैक लगाएं। चंदन का फेस पैक लगाने से पिंपल खत्म हो जाता है। चंदन का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। चंदन का फेस पैक लगाने के लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाबजल मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे धो लें।

पढ़ें :- Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...