HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार के करीबी पर चला डंडा, ढहाई गई पांच एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग

मुख्तार के करीबी पर चला डंडा, ढहाई गई पांच एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग

मऊ प्रशासन (Mau Administration) ने सोमवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी कहे जाने वाले गणेश दत्त मिश्रा (Ganesh Dutt Mishra) की पांच एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये थी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मऊ। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई से मुख्तार और उसके करीबियों पर हो रही है। सोमवार को एक बार फिर जिला प्रशासन की ओर से मुख्तार (Mukhtar Ansari) के करीबी पर कार्रवाई की गई।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

मऊ प्रशासन (Mau Administration) ने सोमवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी कहे जाने वाले गणेश दत्त मिश्रा (Ganesh Dutt Mishra) की पांच एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये थी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि मुख्तार (Mukhtar Ansari) का करीबी गणेश मिश्रा (Ganesh Dutt Mishra) भुजौटी में पांच एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर रहा था। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पूरे दल-बल के साथ वहां पहुंचे और अवैध प्लॉटिंग के मुख्य द्वार और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों की माने तो गणेश दत्त मिश्रा द्वारा अवैध तरीके से कमाए गए रुपयों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...