मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग करते समय अपनी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद घायल हो गए है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग करते समय अपनी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद घायल हो गए है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। दुर्घटना के बाद से उनके कई फॉलोअर्स उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। डोभाल जो भारत के जाने-माने मोटोव्लॉगर्स में से एक हैं और बिग बॉस 17 में भी दिखाई दिए थे। डोभाल ने कथित तौर पर लाइवस्ट्रीम के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की। वीडियो में डोभाल ने अपनी निजी ज़िंदगी की समस्याओं के बारे में बात की और सुझाव दिया कि यह क्लिप उनका आखिरी वीडियो हो सकता है। डोभाल के अनुसार, इंटर-कास्ट मैरिज के बाद से वह परिवार के सदस्यों से मानसिक दबाव का सामना कर रहे थे। लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्होंने कार दुर्घटना होने से कुछ मिनट पहले फैंस के साथ अपनी भावनाएं शेयर कीं।
एक्टर एली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डोभाल को सपोर्ट करते हुए एक मैसेज शेयर किया और नेटिज़न्स से उन्हें ट्रोल न करने की अपील की। वीडियो में गोनी ने कहा कि उस लड़के ने अपनी एक वीडियो डाली, अपने आपको ज़ाहिर किया लोगों के सामने कि उसकी लाइफ में जो भी चल रहा है। चलो, फैमिली मैटर है, दखल नहीं देना चाहिए, लेकिन उस लड़के ने अपने आपको ज़ाहिर किया अपने फैंस के सामने। उन्होंने यूट्यूबर को ट्रोल करने वाले ऑनलाइन लोगों को भी फटकार लगाई। उन्होने कहा कि तुम लोगों को उसका मज़ाक उड़ाने के लिए शर्म आनी चाहिए। आप सब को ऊपर वाला देख रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होगा। भगवान उसका भला करे। डोभाल ने पिछले साल अप्रैल में उत्तराखंड में रितिका से शादी की थी। उसी साल सितंबर में, कपल ने अनाउंस किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में एक व्लॉग में, उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता और भाई के साथ प्रॉब्लम की वजह से मेंटल स्ट्रेस महसूस कर रहे थे।