अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के ने थाई पोंगल और तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। पोंगल को तमिल नव वर्ष से जोड़ने के सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व पर एक नई बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक संदेश में टीवीके के अध्यक्ष विजय ने कहा किथाई पोंगल के शुभ त्योहार पर दुनिया भर के तमिलों के जीवन में प्यार और शांति भर जाए।
नई दिल्ली। अभिनेता विजय थलापती (Actor Vijay Thalapathy) के नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने थाई पोंगल और तमिल नव वर्ष (Thai Pongal and Tamil New Year) की शुभकामनाएं दीं। पोंगल को तमिल नव वर्ष से जोड़ने के सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व पर एक नई बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक संदेश में टीवीके के अध्यक्ष विजय ने कहा कि थाई पोंगल (Thai Pongal) के शुभ त्योहार पर दुनिया भर के तमिलों के जीवन में प्यार और शांति भर जाए। साथ ही उनकी स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। सभी को आनंदमय पोंगल और तमिल नव वर्ष (Tamil New Year) की शुभकामनाएं। यह शुभकामना इसलिए ध्यान खींच रही है क्योंकि, पारंपरिक रूप से तमिल नव वर्ष जनवरी में थाई पोंगल के दौरान नहीं, बल्कि अप्रैल के मध्य में तमिल महीने चिथिरई में मनाया जाता है।
सन 2008 में दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि (Late Chief Minister M Karunanidhi) के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार ने प्राचीन तमिल साहित्य और ऐतिहासिक स्रोतों के संदर्भों का हवाला देते हुए थाई पोंगल को आधिकारिक तौर पर तमिल नव वर्ष घोषित किया था। हालांकि सरकार बदलने के अन्य सरकारों ने चिथिरई (Chithirai) को फिर से नव वर्ष के रूप में अपनाया, लेकिन पोंगल-आधारित नव वर्ष अभी भी द्रविड़ विचारधारा और सुधारवादी राजनीति से जुड़ा हुआ है। टीवीके की नीति और प्रचार के महासचिव अरुणराज (General Secretary Arunraj) ने भी एक्स पर पोंगल को राजनीतिक बदलाव से जोड़ते हुए एक कड़ा संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा किपुरानी व्यवस्था खत्म हो जाए एक नई व्यवस्था आए। पोंगल को पुराने को छोड़ने और नए को अपनाने का प्रतीक बताते हुए। उन्होंने इस त्योहार को आज की राजनीति से जोड़ा और कहा कि तमिलनाडु भी एक नए राजनीतिक दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पोंगल उन लोगों का सम्मान करता है जो मिट्टी और अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। टीवीके के महासचिव आधव अर्जुन (General Secretary Adhav Arjun) ने कहा कि पोंगल का पर्व तमिल सांस्कृतिक गौरव, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और नएपन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पोंगल एक अनोखा त्योहार है जिसके ज़रिए हम तमिल लोग अपने सांस्कृतिक गौरव और अपने शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण जीवन शैली को याद करते हैं। पुरानी बातों को छोड़कर बदलते समय के हिसाब से नई रोशनी को अपनाते हैं,”