1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हरीश रावत, बोले-योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हरीश रावत, बोले-योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?

राम मंदिर (Ram Temple) चढ़ावे में गबन के आरोपों के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) ने भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Trust) और उससे जुड़ी हुई संस्थाओं के लोगों को हटाने की मांग स्वामी करपात्री जी (Swami Karpatri ji) ने कहा है कि निष्पक्ष जांच इनको हटाए बिना संभव नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

देहरादून। राम मंदिर (Ram Temple) चढ़ावे में गबन के आरोपों के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) ने भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Trust) और उससे जुड़ी हुई संस्थाओं के लोगों को हटाने की मांग स्वामी करपात्री जी (Swami Karpatri ji) ने कहा है कि निष्पक्ष जांच इनको हटाए बिना संभव नहीं है। अब तो भाजपा परिवार के लोग भी गड़बड़, घोटाले और दान की लूट की बड़ी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

आगे हरीश रावत ने कहा कि पहले केवल इंडिया गठबंधन के लोग इस मामले को उठा रहे थे। अब स्थितियां ज्यों-ज्यों आगे बढ़ी हैं, एक बड़ा घोटाला-संगठित लूट सामने आ रही है। भगवान श्री राजा रामचंद्र जी के नाम के साथ इस तरीके की स्थिति कथित राम भक्त पैदा करेंगे, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। जन भावनाएं बहुत आहत हुई हैं। लोग योगी जी से कह रहे हैं कि,योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?

पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...