1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी, बोले- मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं

सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी, बोले- मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं

कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने सुल्तानपुर पहुंचे हैं। वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेशी के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुल्तानपुर। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने सुल्तानपुर पहुंचे हैं। वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेशी के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया।

पढ़ें :- अमेरिका को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों दी गई? राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर एक बार फिर उठाया सवाल

कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को आखिरी मौका देकर तलब किया था। अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था। कोर्ट ने सफाई सबूत के लिए अगली तारीख 9 मार्च दी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  आज करीब आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे। यह जानकारी राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला (Advocate Kashi Prasad Shukla) ने दी है। वादी अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की ओर से की गई टिप्पणी पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court)  में विचाराधीन है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 26 जुलाई 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे। 19 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था।

पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं राहुल

पढ़ें :- रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, उनकी मौत पर व्यक्त की संवेदना, बेटे राघव को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर गैर-मौजूद रहे। 19 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  चार्टर प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट उतरे। वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) के रास्ते वह सुल्तानपुर की सीमा में दाखिल हुए। नेता प्रतिपक्ष सुबह करीब 10:50 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचें। यहां बयान दर्ज कराने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सीधे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...