डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, सपा का असली चेहरा अयोध्या के बाद कन्नौज में भी जनता के सामने आ चुका है। सपा सभी प्रकार के अपराधियों के शरण पाने का अड्डा। सपा में अपराधियों की गिनती मुश्किल है, कांग्रेस मोहरा अखिलेश यादव जी अब आप DNA की बात करेंगे अथवा PDA की। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनाओ, यूपी बचाओ।
लखनऊ। कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सपा नेता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद अब सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। हालांकि, सपा इससे पल्ला झाड़ रही है। सपा का कहना है कि, नवाब सिंह पार्टी सदस्य या सक्रिय सदस्य कभी भी नहीं रहा।
इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, सपा का असली चेहरा अयोध्या के बाद कन्नौज में भी जनता के सामने आ चुका है। सपा सभी प्रकार के अपराधियों के शरण पाने का अड्डा। सपा में अपराधियों की गिनती मुश्किल है, कांग्रेस मोहरा अखिलेश यादव जी अब आप DNA की बात करेंगे अथवा PDA की। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनाओ, यूपी बचाओ।
सपा का असली चेहरा अयोध्या के बाद कन्नौज में भी जनता के सामने आ चुका है।
सपा सभी प्रकार के अपराधियों के शरण पाने का अड्डा।
सपा में अपराधियों की गिनती मुश्किल है,
कांग्रेस मोहरा श्री अखिलेश यादव जी अब आप DNA की बात करेंगे अथवा PDA की।सपा को समाप्त वादी पार्टी बनाओ,यूपी बचाओ।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 12, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
वहीं, इस मामले में सपा का नाम आने पर कन्नौज सपा जिलध्यक्ष कलीम खान की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि जिले के अड़ंगापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवाब सिंह को सपा नेता बताया जा रहा है, जो गलत है। नवाब सिंह यादव 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसके अलावा वह पार्टी के प्रारंभिक सदस्य या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है।