HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विवाद के बाद डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर पहुंचे कुमार विश्वास, गिले शिकवे भूलकर दोनों मिले गले और मनाई दिवाली

विवाद के बाद डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर पहुंचे कुमार विश्वास, गिले शिकवे भूलकर दोनों मिले गले और मनाई दिवाली

कुमार विश्वास के सुरक्षार्मियों ने पल्लव बाजपेयी की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का जमकर विरोध किया गया। यही नहीं, इस विवाद में दोनों तरफ से प्राथिमिकियां दर्ज कराई गई थीं। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास ने दिवाली के मौके पर डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कुमार विश्वास ने उनको दिवाली की बधाई भी दी। साथ ही गिले शिकवे को भी दूर किया। दरअसल, बीते दिनों कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों और डॉ. पललव बाजपेयी के बीच विवाद हो गया था।

पढ़ें :- सरकार की आलोचना के लिए किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

इस दौरान कुमार विश्वास के सुरक्षार्मियों ने पल्लव बाजपेयी की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का जमकर विरोध किया गया। यही नहीं, इस विवाद में दोनों तरफ से प्राथिमिकियां दर्ज कराई गई थीं। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही थी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, दीपावली के मौके पर कुमार विश्वास डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर पहुंचे और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी। यही नहीं कुमार विश्वास ने डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर दिवाली मनाई। इस मौके पर गिले शिकवे भुलाकर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में डॉ. पल्लव वाजपेयी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...