1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-Election Live : यूपी में 11 बजे तक 20.51 फीसदी ​वोटिंग, कुंदरकी सीट पर सबसे अधिक, तो गाजियाबाद में सबसे कम मतदान

UP By-Election Live : यूपी में 11 बजे तक 20.51 फीसदी ​वोटिंग, कुंदरकी सीट पर सबसे अधिक, तो गाजियाबाद में सबसे कम मतदान

UP By-Election Live : यूपी की उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।

By santosh singh 
Updated Date

UP By-Election Live : यूपी की उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोलीं- हम आधुनिक भारत के निर्माण की ओर अग्रसर, देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करें

चुनाव आयोग के तरफ से जारी के आंकडों के मुताबिक गाजियाबाद  सीट  पर 12.87 फीसदी,  मझवां 20.41 फीसदी, मीरापुर 26.18 फीसदी,  खैर 19.18 फीसदी ,फूलपुर 17.68 फीसदी,  कुंदरकी 28.54 फीसदी,  करहल 20.71 फीसदी,  कटेहरी 24.28 फीसदी,  सीसामऊ 15.91 फीसदी  मतदान हुआ है।

पुलिस पर पोलिंग एजेंट की पिटाई का आरोप

कानपुर की सीसामऊ सीट पर पोलिंग एजेंट बने युवक रशीद अहमद निवासी चमनगंज की पुलिस ने पिटाई कर दी। इस पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी और सपा नेता विकास सम्राट मुस्लिम जुबली बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

पढ़ें :- जनगणना ड्यूटी और स्कूलों में पढ़ाई के बीच संतुलन कैसे बने? कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 18 अगस्त को
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...