1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 20 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

20 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

20 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 20 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

20 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 20 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1815 – यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1866 – अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।
1917 – यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।
कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।
1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा क़ब्ज़ा किया।
1945 – जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 – इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।
1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।
भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था।
1985 – माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।
1994 – अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
1998 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।
2002 – अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा ‘प्रेस्टीज तेल टैंकर’ डूबा।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
2007 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा।
2015 – अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1989- बबीता फोगाट- एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान
1936 – शुरहोज़ेलि लिजित्सु – ‘नागा पीपुल्स फ़्रंट’ के राजनीतिक हैं।
1934 – जनरल अजय सिंह – असम के राज्यपाल रहे हैं।
1929 – मिलखा सिंह – भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग ‘फ्लाइंग सिक्ख’ के नाम से जानते हैं।
1916 – अहमद नदीम क़ासमी – प्रसिद्ध शायर थे।
1750 – टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक

20 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

2017 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।
2014 – निर्मला ठाकुर – भारत की प्रसिद्ध कवियित्री।
2009 – श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
1989 – हीराबाई बरोदेकर – किराना घराने की हिन्दुस्तानी शस्त्रीय गायिका थीं।
1984 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1984 – एम. एन. कौल – तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।
1969 – वायलेट अल्वा – भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
1863 – लॉर्ड एलगिन प्रथम – लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...