1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 17 नेताओं ने दिया इस्तीफा, लगाया ये गंभीर आरोप

असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 17 नेताओं ने दिया इस्तीफा, लगाया ये गंभीर आरोप

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन (Rajen Gohain) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कुल 17 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से अपना त्यागपत्र सौंपा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन (Rajen Gohain) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कुल 17 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया (State BJP President Dilip Saikia) को लिखे पत्र में राजेन गोहेन ने कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से तुरंत प्रभाव से हट रहे हैं।

पढ़ें :- Prohibition of Polygamy Bill 2025 : असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने बहुविवाह बिल किया पास, जानें दोषी को कितनी मिलेगी सजा?

सूत्रों ने बताया कि इस्तीफा देने वाले अधिकांश सदस्य ऊपरी और मध्य असम से हैं। राजेन गोहेन (Rajen Gohain)  ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि पार्टी ने असम के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और स्थानीय समुदायों को धोखा दिया, जबकि बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनुमति दी।

गोहेन1999 से 2019 तक नागांव से रहे हैं सांसद

बता दें कि, राजेन गोहेन (Rajen Gohain)  ने 1999 से 2019 तक नागांव संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2016 से 2019 तक रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री भी रहे। भाजपा में रहते हुए वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे पेशे से चाय बागान के मालिक भी हैं। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में उनका काफी प्रभाव है। उनके जाने से भाजपा को राज्य में नुकसान हो सकता है।

पूर्वोत्तर राज्य असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। राज्य में पिछले 10 से बीजेपी सत्ता में है। गोहेन का इस्तीफा ऐसे वक्त पर हुआ है जब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) चुनावी मोड में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का आकलन है कि गोहेन के बीजेपी छोड़ने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। गोहेन ने अपने आगे के कदम का खुलासा नहीं किया है। गोहेन ने अपने इस्तीफे के बारे में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...