AIMIM and Humayun Kabir's alliance broke : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के एक कथित वीडियो ने राज्य की सियासत में भू-चाल ला दिया है। जिसमें कबीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने और चुनावों में सीएम ममता बनर्जी को हराने के प्रयासों का कथित तौर पर दावा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है।
AIMIM and Humayun Kabir’s alliance broke : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के एक कथित वीडियो ने राज्य की सियासत में भू-चाल ला दिया है। जिसमें कबीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने और चुनावों में सीएम ममता बनर्जी को हराने के प्रयासों का कथित तौर पर दावा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है।
एआईएमआईएम ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ने और बंगाल चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है। ओवैसी की पार्टी ने लिखा, “हुमायूं कबीर के खुलासों से यह ज़ाहिर हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमज़ोर हालात में हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज की तारीख़ में, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं।”
एआईएमआईएम ने आगे लिखा, “दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह होती है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज़ हो। हम बंगाल के चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।”
Humayun Kabir’s revelations have shown how vulnerable Bengal’s Muslims are. That AIMIM cannot associate with any statements where integrity of Muslims is brought into question. As of today, AIMIM has withdrawn its alliance with Kabir’s party. Bengal’s Muslims are one of the…
— AIMIM (@aimim_national) April 10, 2026
पढ़ें :- योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में दी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट
बता दें कि हुमायूं कबीर, मुर्शिदाबाद में बाबरी नाम से मस्जिद की नींव रखने के ऐलान के बाद चर्चा में आए थे। जिसके बाद टीएमसी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। फिर कबीर ने अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया था। उन्होंने बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को हराने का दावा किया था। फिलहाल, हुमायूं कबीर के कथित नए वीडियो के वायरल होने के बाद उनके भाजपा से सांठ-गांठ के आरोप लग रहे हैं। लेकिन, कबीर ने वायरल वीडियो को AI जनरेटेड होने की बात कही है।