Ai+ Pulse 2 smartphone India Launch Date : पिछले साल, Ai+ ने भारतीय बाज़ार में अपना Pulse स्मार्टफोन पेश किया था, और अब कंपनी इस डिवाइस का सक्सेसर Pulse 2 पेश करेगी। Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन भारत में 2 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, और इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी गई है। जिसके बाद अपकमिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं-

स्मार्टफोन में ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल है जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है। रियर पैनल डुअल फिनिश डिज़ाइन के साथ आता है। ये पांच कलर ऑप्शन- ग्रीन, ब्लू, ब्लैक, पिंक और पर्पल में उपलब्ध होगा। इसके फीचर्स की बात करें तो, डिवाइस में 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप है और इसमें 6000 mAh की बैटरी है। इसे IP64 रेटिंग मिली है और यह Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर 12nm प्रोसेसर (1.8GHz पर क्लॉक्ड) से चलता है।
इस स्मार्टफोन के डिटेल्ड स्पेक्स और कीमत 2 मार्च को बताई जाएगी। हाल ही में, Ai+ ने भारतीय बाज़ार में अपनी NovaPods और NovaWatch सीरीज़ पेश की है। NovaPods सीरीज़ में NovaPods Clips, NovaPods Pro और NovaPods Go शामिल हैं, जबकि NovaWatch सीरीज़ में NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और NovaWatch Wearbuds शामिल हैं।