HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफ़ल बनाने के लिए AICC में गहन चर्चा, जनता को न्याय दिलाने के साथ हम हासिल करेंगे विजय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफ़ल बनाने के लिए AICC में गहन चर्चा, जनता को न्याय दिलाने के साथ हम हासिल करेंगे विजय

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress Party National President Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि लोक सभा चुनाव की तैयारियों व देश के सबसे बड़े जन-आंदोलन के दूसरे अध्याय - 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) को सफ़ल बनाने के लिए आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee)  के विभिन्न विभागों व अग्रिम संगठनों से गहन चर्चा जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली।  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress Party National President Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि लोक सभा चुनाव की तैयारियों व देश के सबसे बड़े जन-आंदोलन के दूसरे अध्याय – ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) को सफ़ल बनाने के लिए आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee)  के विभिन्न विभागों व अग्रिम संगठनों से गहन चर्चा जारी है।

पढ़ें :- अखिलेश का नाम लिए बगैर पल्लवी का बड़ा अटैक, बोलीं- अगर हिम्मत है कन्नौज नहीं बनारस से लड़ें चुनाव,हम देंगे समर्थन

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चर्चा से पहले मेरे शुरूआती वक्तव्य के अंश इस प्रकार हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य एजेंडा 2024 के लोक सभा चुनावों और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि साथियों आप जानते हैं कि कांग्रेस, जिसका 139 सालों का गौरवशाली इतिहास है। कांग्रेस सेवादल, जिसके अध्यक्ष गांधी जी, नेहरू जी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस रह चुके हैं, हमारा Frontal संगठन इस समय शताब्दी मना रहा है। गांधी जी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी इसी साल है। अगले साल सरोजिनी नाय़डु के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी होगी।

खड़गे ने कहा कि सेवादल, भारतीय युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, INTUC के पास एक मजबूत आधार है। Frontal संगठनो में विदेश विभाग बहुत पुराना है, जिसका नेतृत्व हमारे कई दिग्गज नेताओं ने किया। Communication, Minority, SC, ST, OBC, Research, Overseas Congress, Fisherman Congress, Professional Congress, Unorganised Workers And Employees, विचार विभाग, Ex Servicemen, Kisan, Legal इन सबका काफी महत्वपूर्ण काम है।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन से लेकर Technology & Data Cell, Social Media और Digital Media का अपना महत्व है। समय के साथ इनकी भूमिकाएं बदलती भी रही हैं। पिछले कुछ महीनों में हम सबने काफी मेहनत की। विपरीत माहौल में विधान सभा चुनावो में कांग्रेस को BJP से भी अधिक कुल 4.92 करोड़ वोट मिला, पर उम्मीद के मुताबिक सीटें हमें नहीं मिली। इन बातों की समीक्षाएं बैठकों में हुई हैं। पीछे देखने के साथ अब हमें आगे देखना है। हमें भरोसा है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी।

इस मौके पर मैं आप लोगों के समक्ष, 1952 में पहले लोक सभा चुनाव के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के एक बयान का जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने कहा था कि आम चुनाव में हम वहां सफल रहे जहां हमने जनता के बीच काम किया। लेकिन वहां फेल रहे जहां हमने केवल Public Meetings ही की। अगर हम जनता के साथ नहीं घुले मिलें, उनके बीच काम न करें तो हम उसका भरोसा जीत लेने की आशा नहीं कर सकते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार है, लेकिन टीवी पर 24 घंटे दिखाई जाती है अंबानी की शादी

उन्होंने कहा कि आप सभी महसूस कर रहे होंगे कि देश बदलाव चाहता है। लेकिन इसे साकार बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर रात-दिन श्रम करना होगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होने वाली है। करीब 6,700 किलोमीटर दूरी तय करके यह यात्रा 15 राज्यों से होकर मुंबई में समाप्त होगी। ये सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तीनों पर केंद्रित है। इस यात्रा की सफलता में हम सबकी भूमिका होगी। Frontal Organizations, Departments और Cells के साथियों की खास भूमिका होगी।

ये आम यात्रा नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने की यात्रा है। राहुलजी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकली जो ऐतिहासिक रूप से बेहद सफल रही। फिर भी ये यात्रा निकालनी पड़ी, क्योंकि संसद जैसे राष्ट्रीय मंच का दरवाज़ा मोदी सरकार ने बंद कर दिया है। देश के बुनियादी मसलों पर संसद में चर्चा बंद है। मणिपुर से लेकर संसद की सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और दूसरे सभी सवालों पर चर्चां की इज़ाज़त ही नहीं है।

संसद के शीतकालीन सत्र Winter session में देश के संसदीय इतिहास में सबसे ज्यादा 146 विपक्षी सांसद Suspend हुए। इनका गुनाह क्या था। ये संसद पर हमले की घटना पर चर्चा चाहते थे। सरकार ने इनको suspend किया और फिर Criminal Law Bills, Telecommunication Bill,  CEC Bill जैसे बिलों को बिना विपक्ष की भागीदारी के पास कराया। जनविरोधी बिल उसी तरह पास हुए जैसे 2020 में कृषि कानूनों को पास किया था। अब जनता इनका विरोध करने लगी है।

पीएम मोदी ने संसद को अभिनंदन और जयजयकार का मंच बना दिया है। हमें ये मंजूर नहीं है। इसलिए जनता के बुनियादी सवालों पर जनता के बीच जाने का रास्ता ही बचता है। और राहुलजी जनता के बीच जाकर अपनी यात्रा में सामाजिक, आर्थिक न्याय, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों के सवालों, जातिगत जनगणना और दूसरे मसलों पर जन जागरण करेंगे। भाजपा इन मुद्दों पर अपनी विफलता को स्वीकार करने से बच रही है और इसलिये भावनात्मक कार्ड खेल कर ध्यान भटका रही है। लेकिन हमें भरोसा है कि यह यात्रा इन मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा में लाएगी।

उन्होंने कहा कि आज माहौल अलग है। विपक्ष एक साथ है। इसीलिए INDIA गठबंधन की ताकत से NDA की बेचैनी साफ दिख रही है। वे INDIA गंठजोड़ की शक्ति को समझ गए हैं। कहीं फर्जी सर्वेक्षण हो रहे हैं तो कहीं मोदी साहब NDA में दलों को शामिल करने से निराश होकर यह कहने लगे हैं कि देश को मिली जुली सरकार की जरूरत नहीं है। वे खुद मिली जुली सरकार चला रहे हैं, अटलजी ने मिली जुली सरकार चलायी। अब ये बात केवल इस लिए कह रहे हैं क्योंकि उनके पास दलों के नाम जो लिस्ट है वह सिर्फ़ पारिवारिक दल ही हैं, कइ दलों का तो अपना एक MP तक नहीं है। इस नाते वे लोगों में भ्रम फैलाना चाहते हैं।

खड़गे ने कहा कि UPA-1 और 2 में COMMON MINIMUM PROGRAMME को आगे रख कर जनता को मजबूत बनाने का काम हुआ। MNREGA, FOOD SECURITY और भूमि अधिग्रहण, वनाधिकार और सूचना का अधिकार जैसे क्रांतिकारी कानून हमने बनाए। किसानों की हमने कर्जमाफी की। NDA ने ऐसा एक भी काम नहीं किया। उनके पास सफलता की एक भी ऐसी कहानी नहीं है जो UPA के बराबर की रही हो। उलटे 70 सालों की मेहनत से बनी संपदा को उन्होने चंद मित्रों के हवाले कर दिया, ये बात सब जानते हैं।

पढ़ें :- Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा-ये सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवाती है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 सालों में सिर्फ़ नाम बदलने का ही काम हुआ है। कांग्रेस यूपीए की योजनाओं को बदला। ये बिना जमीन के मकान बनाने का काम करने वाले लोग हैं। इनकी 10 साल की नाकामियों की फेहरिश्त को लोगों के सामने रखना है। अमीरी और गरीबी क बीच बढ़ती खाई, 45 साल की सबसे खतरनाक बेरोजगारी जैसे सवालों को परदे के पीछे नहीं जाने देना है। जातिगत जनगणना की अपनी मांग पर कायम रहना है, वे इस पर गरीबी का जो रंग दे रहे हैं, उसकी हकीकत लोगों के सामने रखनी है। सामाजिक न्याय इसकी काट है।

खड़गे ने कहा कि साथियों, पिछले 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक में सीट-बंटवारे से लेकर तमाम मसलों पर चर्चा की थी। उसमें प्रगति हो रही है, काम जारी है। इस बीच में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर हमने नागपुर में एक बड़ी सफ़ल रैली की और कई पहल की हैं। चुनाव के लिहाज से आप सभी को भी अपनी भूमिकाओं का विस्तार करना है। वोटरों के साथ लगातार संपर्क में रहना है। उनके सवालों का जवाब देने के साथ राजनीतिक विरोधियों द्वारा फैलायी जा रही झूठी बातों की काट करनी है। अपनी बात भी रखनी है। हमेशा discipline में रहना है। ऐसी कोई टीका टिप्पणी नहीं करनी है जिसके चलते बात खराब हो।

उन्होंने कहा कि BJP के पास RSS का ऐसा संगठन है जो चुनावी फ़ायदे के लिए समाज में ध्रुवीकरण कर लोगों को बांटने का काम करती है। हमें जनता के मुद्दों के साथ अपनी विचारधारा को आगे रख कर लड़ना है। लड़ेगे और जीतेंगे। खड़गे ने कहा कि आप सबने देखा है और आपके सामने सोनिया गांधी जी का उदाहरण है जिन्होंने Personal Sacrifice कर 25 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी को खून-पसीने से सींचा। उनके नेतृत्व में दो बार केंद्र में सरकार बनी, जिसने ऐतिहासिक काम किया। उदयपुर शिविर के बाद सोनियाजी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई अहम फैसले लिए थे जिनके आधार पर हमने कई बदलाव किए हैं।

मैं अपने युवा साथियों से अपील करना चाहूंगा कि वे और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करें। विश्व में भारत सबसे युवा देश है, जिसकी करीब 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है। आप सब संचार के आधुनिक तरीकों से जुड़े हैं। सोशल मीडिया राजनीति को काफी प्रभावित कर रहा है। इस साधन में पुरानी पीढ़ी की तुलना में नौजवान साथी अधिक ताकतवर हैं। उनको अधिक सजगता के साथ तमाम मुद्दों पर ध्यान देना है। जिन बातों का हम जवाब दें, उसमें तथ्य हों और शालीनता भी हो।

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई BJP और RSS की मानसिकता से है। उनके काम के तरीके अलग हैं। हमारे संगठन का हर Unit डट कर खड़ा हो जाये तो हम इनको आसानी से हरा सकते हैं। सोनियाजी के नेतृत्व में 2004 और 2009 में लगातार दो बार हम सब मिल कर उनको पराजित कर चुके हैं। बस हमें अपनी ताकत को पह्चान कर, अपने विचारों पर एक होकर कायम रहना है। अहंकार, पाप और झूठ की उम्र बहुत कम होती है लेकिन सत्य अजर अमर होता है। हमारे नायकों ने सत्य के रास्ते संघर्ष का जो रास्ता हमें सिखाया है, उसी पर कायम रहते हुए जनता को न्याय दिलाने के साथ हम विजय हासिल करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...