1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुंबई में दहाड़े राहुल गांधी, बोले- बीजेपी सिर्फ शोर मचाती है, उसमें संविधान बदलने का साहस नहीं

मुंबई में दहाड़े राहुल गांधी, बोले- बीजेपी सिर्फ शोर मचाती है, उसमें संविधान बदलने का साहस नहीं

63 दिवसीय भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का समापन अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) शोर बहुत मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का समापन अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) शोर बहुत मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई और देश की जनता उनके साथ है। बता दें कि भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े (BJP MP Anant Kumar Hegde) ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने के लिए और कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

बवाल बढ़ने के बाद भाजपा ने हेगड़े की टिप्पणियों से पैदा हुए विवाद को शांत करने की कवायद में इसे उनका निजी विचार बताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करने के बाद यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अगस्त क्रांति मैदान में ही ब्रिटिश राज से आजादी के लिए भारत के संघर्ष के दौरान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भाजपा बहुत शोर मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है। सच्चाई और लोगों का समर्थन हमारे साथ है। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने कहा कि मौजूदा लड़ाई केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि दो अभिव्यक्तियों के बीच है। उन्होंने कहा कि कोई सोचता है कि देश एक केंद्र से चलना चाहिए, जहां एक व्यक्ति के पास सारा ज्ञान है। इसके विपरीत, हम सोचते हैं कि शक्ति का विकेंद्रीकरण होना चाहिए और लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT ) की डिग्री है तो इसका यह मतलब नहीं कि उसके पास किसी किसान के मुकाबले ज्यादा ज्ञान है, लेकिन भाजपा इस तरह काम नहीं करती है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सोच है कि सिर्फ एक व्यक्ति के पास ज्ञान है। किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं को कोई ज्ञान नहीं है। बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस सांसद ने मध्य मुंबई में डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) का समापन किया था। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...