HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया से सपा उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह डकैती केस में फरार, 8 अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज

देवरिया से सपा उम्मीदवार रहे अजय प्रताप सिंह डकैती केस में फरार, 8 अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज

यूपी के देवरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े अजय प्रताप सिंह  समेत 08 लोगों पर डकैती के आरोप लगाया है और साथ ही पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश।  यूपी के देवरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े अजय प्रताप सिंह  समेत 08 लोगों पर डकैती के आरोप लगाया है और साथ ही पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

बताया जा रहा है कि देवरिया पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता अजय प्रताप सिंह के अलावा ज्ञान प्रकाश सिंह, हर्ष शर्मा,  प्रकाश सिंह उर्फ नत्थू सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, राजू सिंह सैथावर और धनेश यादव समेत एक अन्य के खिलाफ ये इनाम घोषित किया है। बता दें कि भाजपा विधायक स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह  हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले मयंक ओझा और सुनील ओझा अपने कुछ साथियों के साथ 02 मार्च को गौरीबाजार के करमाजीतपुर के पगरा टोला में पैसा बंट रहे थे। इस अफवाह पर सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और मयंक ओझा व उनके साथियों पर हमला कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...