HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ajit Pal Tyagi jeevan parichay : मुरादनगर विधानसभा सीट पर अजित पाल त्यागी ने पहली बार खिलाया कमल

Ajit Pal Tyagi jeevan parichay : मुरादनगर विधानसभा सीट पर अजित पाल त्यागी ने पहली बार खिलाया कमल

Ajit Pal Tyagi jeevan parichay : यूपी के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District ) में निर्वाचन क्षेत्र - 54, मुरादनगर विधानसभा सीट (Muradnagar Assembly constituency)  से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)के टिकट पर अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi) पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi)  ने उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा चुनाव (17th assembly election of Uttar Pradesh) में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के सुधान कुमार (Sudhan Kumar) को लगभग 90 हजार से अधिक मतों अंतर से पछाड़ते हुए मुरादनगर में कमल खिलाया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ajit Pal Tyagi jeevan parichay : यूपी के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District ) में निर्वाचन क्षेत्र – 54, मुरादनगर विधानसभा सीट (Muradnagar Assembly constituency)  से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)के टिकट पर अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi) पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi)  ने उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा चुनाव (17th assembly election of Uttar Pradesh) में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के सुधान कुमार (Sudhan Kumar) को लगभग 90 हजार से अधिक मतों अंतर से पछाड़ते हुए मुरादनगर में कमल खिलाया था। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र (Muradnagar Assembly constituency) में त्यागी परिवार की लोकप्रियता भी काफी अधिक है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

अजित पाल त्यागी को विरासत में मिली है  राजनीति 

अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi) को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता राजपाल त्यागी (Rajpal Tyagi) प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के साथ साथ ही मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1973 में गाज़ियाबाद में जन्में अजित पाल सिंह ने स्नातक के साथ साथ बरेली के महात्मा ज्योतिबाफूले रोहिलाखंड यूनिवर्सिटी (Mahatma Jyotibaphule Rohilkhand University) के कृष्णा कॉलेज ऑफ़ लॉ (Krishna College of Law) से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम –अजित पाल त्यागी
निर्वाचन क्षेत्र – 54, मुरादनगर, गाजियाबाद
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- राजपाल त्यागी
जन्‍म तिथि- 01 जुलाई, 1973
जन्‍म स्थान- गाजियाबाद
धर्म- हिन्दू
जाति- त्यागी
शिक्षा- बीए, एलएलबी
विवाह तिथि- 16 जनवरी, 2001
पत्‍नी का नाम- पथिका त्यागी
सन्तान- दो पुत्र
व्‍यवसाय- व्यापार (दुकान आदि)
मुख्यावास- सी- 29 लोहिया नगर, जिला- गाजियाबाद

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

चुनाव में उतरने से करीब डेढ़ महीने पहले कांग्रेस को कहा था अलविदा

अपने राजनीतिक सफ़र की शुरुआत में अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi) कांग्रेस पार्टी के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं, हालांकि उत्तर प्रदेश के 17 वीं विधानसभा चुनाव में उतरने से करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा के लखनऊ मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

मुरादनगर विधानसभा सीट  भाजपा को लाने का श्रेय अजित पाल त्यागी को ही है जाता 

मुरादनगर विधानसभा सीट (Muradnagar Assembly constituency)  उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में से 54 नंबर पर आती है। यहां प्रथम चुनाव वर्ष 1967 में हुआ था और वर्ष 2012 के सीमांकन के बाद इसमें गाज़ियाबाद का शहरी क्षेत्र भी मिला दिया गया था, उससे पूर्व यहां केवल देहाती क्षेत्र ही इस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था। यहां भाजपा को लाने का श्रेय अजित पाल त्यागी को ही जाता है, उनसे पहले यहां कभी भारतीय जनता पार्टी विजयी नहीं हुई थी।

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...