कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 से पहले मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं, लेकिन अब टीम ने वक्त रहते बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम मुस्ताफिजुर रहमान को भी रिलीज कर चुकी थी,
Akashdeep replacement: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 से पहले मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं, लेकिन अब टीम ने वक्त रहते बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम मुस्ताफिजुर रहमान को भी रिलीज कर चुकी थी, जिससे बॉलिंग अटैक कमजोर नजर आ रहा था। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट से जूझ रहे हैं और उनके खेलने संभावना लगभग न के बराबर है। वहीं अंतिम ओवरो के स्पेशलिस्ट मथिस पथिराना भी t20 विश्वकप के दौरान चोटिल हो गए थे इसलिए उनके आने में भी संशय है। KKR ने पथिराना को 18 करोड़ की भारी भरकम रकम मे खरिदा था।
इसी बीच KKR ने बड़ा दांव खेलते हुए 28 साल के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को आकाशदीप की जगह टीम में शामिल कर लिया है। सौरभ पहले टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े थे, लेकिन अब उन्हें आधिकारिक तौर पर स्क्वाड में जगह दे दी गई है। विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सौरभ दुबे पिछले आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन अब उन्हें खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिला है। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का भी हिस्सा रह चुके हैं।
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने भी दुबे की तारीफ करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली गेंदबाज बताया है। उनका कहना है कि सौरभ गेंद को स्विंग कराने के साथ पिच से अतिरिक्त उछाल (bounce) भी निकालने की क्षमता रखते हैं। KKR अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी, जहां उसका मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इस सीजन चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।