Akhilesh Hits Back at PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हार दिखने लगती है तो पद का मान नहीं रहता हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात् दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। सादर विदाई!”
हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात् दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण।
उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा… pic.twitter.com/ta0L7EGA19
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2026
पढ़ें :- 2017-2026...न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा...अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का सपा नेता शरद यादव ने जवाब देते हुए सीएम योगी को घेरा
इससे पहले पीएम मोदी ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नोएडा को अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार की वजह से इस एयरपोर्ट का काम नहीं हो पाया। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था लेकिन, आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।