HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामनवमी पर ज़िलाधिकारियों को एक लाख रुपये दिये जाने के प्रस्ताव का अखिलेश ने किया स्वागत, कहा-फ़्री सिलेंडर की शुरूआत इसी त्योहार से हो

रामनवमी पर ज़िलाधिकारियों को एक लाख रुपये दिये जाने के प्रस्ताव का अखिलेश ने किया स्वागत, कहा-फ़्री सिलेंडर की शुरूआत इसी त्योहार से हो

त्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Up News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करायेगी।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

वहीं, योगी सरकार के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘रामनवमी मनाने के लिए उप्र के ज़िलाधिकारियों को 1 लाख रुपये दिये जाने के प्रस्ताव का स्वागत है पर इतनी कम रक़म से होगा क्या, कम से कम 10 करोड़ देने चाहिए जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके। भाजपा सरकार त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर दे और इसकी शुरूआत इसी रामनवमी से हो।’

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

गाए जाएंगे देवी गीत, झांकियां निकाली जाएंगी
बता दें कि, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश विश्राम की ओर से प्रदेश के सभी कमिश्नर और DM को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। चैत्र नवरात्रि 22 से 30 मार्च तक पड़ रहा है। 29 और 30 मार्च को अष्टमी और रामनवमी पर मंदिरों में श्रीराम चरित मानस का पाठ होगा। मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होगी। देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...