1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी और BSP सुप्रीमो मायावती ने दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी और BSP सुप्रीमो मायावती ने दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उन्हें चारो तरफ से बधाईं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उन्हें चारो तरफ से बधाईं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा है कि, समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

बता दें कि, इस समय अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बीते दिनों वह पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे विपक्षी मोर्चे में भाजपा को हराने के लिए यूपी में सभी दलों का साथ आना जरूरी है और इसे लेकर अनुमान भी लगा रहे हैं। हालांकि, मायावती अभी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं हुई हैं।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...