HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh yadav corona report: अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव,सपा-रालोद की संयुक्त रैली में नहीं होंगे शामिल

Akhilesh yadav corona report: अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव,सपा-रालोद की संयुक्त रैली में नहीं होंगे शामिल

Akhilesh yadav corona report: समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इसको देखते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने भी कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने इसको देखते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही अलीगढ़ में आयोजित रैली में भी वो नहीं जाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Akhilesh yadav corona report: समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इसको देखते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने भी कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने इसको देखते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही अलीगढ़ में आयोजित रैली में भी वो नहीं जाएंगे। अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त रैली होनी थी। वहीं, अब अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वो इस रैली में नहीं जाएंगे। हालांकि, इस रैली को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) वर्चुअली संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

CM ने फोन कर जाना हालचाल
डिंपल यादव (Dimple Yadav) और उनकी बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने फोन करके उनका हालचाल लिया और दोनों के स्वास्थ लाभ की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।दरअसल, पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अखिलेश यादव ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगे​टिव आई है।

सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल
परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...