HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav in Jaunpur: किसानों के चेहरे पर मुस्कान और खुशहाली लाने का काम हम सब करेंगे, जौनपुर में बोले अखिलेश

Akhilesh Yadav in Jaunpur: किसानों के चेहरे पर मुस्कान और खुशहाली लाने का काम हम सब करेंगे, जौनपुर में बोले अखिलेश

Akhilesh Yadav in Jaunpur: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को 'विजय रथ' लेकर जौनपुर पहुंचे। विजय रथ में जुटी भीड़ को देखकर अखिलेश गदगद दिखे। वहीं, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही कई सवाल भी किए। अखिलेश (Akhilesh Yadav)ने कहा कि, आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए, प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रपति जी आए। क्या उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट आया?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Akhilesh Yadav in Jaunpur: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को ‘विजय रथ’ लेकर जौनपुर पहुंचे। विजय रथ में जुटी भीड़ को देखकर अखिलेश गदगद दिखे। वहीं, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही कई सवाल भी किए। अखिलेश (Akhilesh Yadav)ने कहा कि, आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए, प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रपति जी आए। क्या उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट आया?

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

उन्होंने कहा कि, जो बड़ी-बड़ी नौकरियां निकली, उनका पेपर लीक हो गया। कभी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। यह सरकार का कामकाज है। साथ ही कहा कि, बदलाव लाना इसलिए जरूरी है क्योंकि हमारा किसान दुखी है, हमारा किसान निराश हो गया है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान और खुशहाली लाने का काम हम सब लोग मिलकर करेंगे।

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा जाति जनगणना नहीं करा रही है। यह कभी हमारे और आपके बीच में नफरत फैला देते हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

अखिलेश (Akhilesh Yadav)ने कहा कि, दिल्ली वाले करें या ना करें, सपा सरकार आएगी, 3 महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सभी की भागीदारी और सभी को सम्मान दिलाने का काम करेंगे। इसके साथ ही अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, अगर संविधान बचेगा तो हमारा आपका सम्मान बचेगा। अगर संविधान नहीं बचेगा तो हमारा और आपका लोकतंत्र में कोई सहारा नहीं बचेगा। इसलिए समाजवादियों और अंबेडकरवादियों मिलकर इस भाजपा को हटाने का काम करें।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...